भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी की जिला कार्यालय मे बैठक हुई जिसमें सिडकुल ढाल को भगवान श्री परशुराम जी तिराहा घोषित करने पर ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगर निगम अध्यक्ष रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, ब्राह्मण सभा के संरक्षक विकास शर्मा, विधायक, राजकुमार ठुकराल आदि तमाम जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फूलमालाएं पहनकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान राकेश शर्मा, राधेश शर्मा जी, राजेश शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, पार्षद नितिन शर्मा, प्रमोद शर्मा, विधान राय, मोनू निषाद, शिव कुमार गंगवार सहित सभी राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने बीत्द इनों घायल हुए ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनयें दी।



