भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने मंगलवार को ट्रांजिट कैंप की कृष्णा नगर में पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क किया इस दौरान शर्मा घर की रसोई में कार्यरत महिलाओं से मिली और उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
शर्मा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं की जिम्मेदारी अधिक होगी और वह चुनाव की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है। शर्मा का कई स्थानों पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान निगम पार्षद और यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोनू निषाद, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सेवादल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार, छोटे लाल शर्मा, नितिन कुमार, देबू कोली, सुदर्शन शर्मा, अरविंद सक्सेना, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश चंद्र, प्यारेलाल, पप्पू, मुन्नालाल, केदारनाथ सहित अन्य लोग थे।



