भोंपूराम खबरी,गदरपुर। सोशल मीडिया विभाग उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा को गाजीपुर संयुक्त किसानों मोर्चा द्वारा आंदोलन में दिए योगदान एवं सहयोग के लिए समृति चिहन देकर सम्मानित किया गया। शिल्पी अरोड़ा द्वारा 26 जनवरी को किसान रैली के दौरान ट्रैक्टर चलाकर ITO तक रैली में अपनी भागीदारी दर्ज कराई वही 28 जनवरी को भी जब आन्दोलन को खाली करने के आर्डर हुए उस वक्त भी वह किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद रही थी। वही समय समय पर शिल्पी अरोड़ा द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों का हौसला बढ़ाया व आंदोलन को सहयोग किया। वहीं शिल्पी अरोड़ा द्वारा राकेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें किसानों के आंदोलन में मिली जीत की बधाई दी, शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि आखिर सरकार को किसानों के आगे झुक कर तीनो कृषि कानूनों को वापस लेना ही पड़ा, यह जीत सिर्फ किसानों की नही बल्कि पूरे देश की जीत है। वहीं राकेश टिकैत द्वारा कहा गया कि यह लड़ाई अभी यहीं खत्म नही होगी आंदोलन को सिर्फ स्थगित किया गया है आंदोलन अभी पूर्ण रूप से खत्म नही हुआ है पहले सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों पर थोप दिए और अब लंबे समय के आंदोलन के बाद उन्हें वापस ले लिए लेकिन इससे किसानों को कोई लाभ नही हुआ किसानों को तभी लाभ हो सकेगा जब एमएसपी का कानून बनेगा और लागू होगा।
शिल्पी अरोड़ा को गाजीपुर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया सम्मानित
RELATED ARTICLES



