भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। साईबर क्राईम थाने की टीम द्वारा मिशन ई-सुरक्षा चक्र के तहत विगत तीन सप्ताह में लगभग 4.39 लाख रुपये की साईबर ठगी की धनराशि पीड़ितो के बैंक खातो में वापस कराई है। यह धनराशि साईबर अपराधियों द्वारा आम जनता को नये-नये तरीके से जालसाजी कर ठगी गई थी। इन ठगी के लिए साईबर ठगों द्वारा आनलाइन कई ऐप्प का सहारा भी लिया गया। साईबर पुलिस ने तीन सप्ताह में कुल 17 मामलों में यह धनराशि रिकवर कर लोगों को वापस कराने में मदद की है। इन ठगी में रामनगर बिगवाडा रूद्रपुर निवासी व्यक्ति को उनके खाते से 17,050 रूपये में 12,000 रूपये, सितारगंज निवासी व्यक्ति निकले 90,000 रूपये से 80,000 रूपये, आवास विकास रूद्रपुर निवासी व्यक्ति 70,999 में से 50,000 रूपये, सिंह कालोनी रूद्रपुर निवासी व्यक्ति के खाते में 40,000/- रूपये, खटीमा निवासी व्यक्ति के खाते से निकले 1,03,714 में से 54,000 रूपये सहित करीब 17 लोगो के खाते में साईबर पुलिस ने कुल 439520 रूपये वापस कराने में मदद की है। सीओ साईबर व एसटीएम डा. पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि साईबर ठगों से बचने के लिए किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर कोई भी एप्प डाउनलोड न करें, किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं, कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट व बैक सम्बन्धी को जानकारी साझा करें, केवाईसी अपडेट व मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज व फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत व बैंक सम्बन्धी जानकारी इत्यादि शेयर न करें।



