Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandतीन सूत्रीय मांगो को लेकर आशा वर्कर्स ने सीएमओ दफ्तर पर किया...

तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आशा वर्कर्स ने सीएमओ दफ्तर पर किया धरना प्रदर्शन

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने रुद्रपुर में सीएमओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनके समर्थन में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू और गणेश उपाध्याय भी धरने पर बैठे। आशा वर्कर्स का आरोप था कि सितंबर के बाद से उन्हें अब तक मानदेय नहीं दिया गया है। आशा वर्कर्स ने कुछ कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। दोनों नेताओं ने चेताया कि अगर आशा वर्कर्स को धमकाया गया तो वह सीएमओ सीएमएस ऑफिस में तालाबंदी कर देंगे। आशा वर्कर्स की यूनियन अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पूर्व किच्छा में बैठक कार आज के धरने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद शासन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस बीच सीएमओ के पहुंच जाने पर आशा वर्कर्स ने उनका घेराव किया हालांकि सीएमओ ने आश्वासन दिलाया जो मांगे उनके स्तर की हैं उनको शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा और जो शासन स्तर की हैं उसके लिए लिखा जाएगा। इसके बाद आशा वर्कर ने तालियां बजाकर सीएमओ का स्वागत किया।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments