Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandरजत पदक विजेता दीपक कोश्यारी को सम्मानित करते जनता इंटर कॉलेज के...

रजत पदक विजेता दीपक कोश्यारी को सम्मानित करते जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज के छात्र दीपक कोश्यारी ने रजत पदक प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश अरोरा ने छात्र को सम्मानित किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर के छात्र दीपक कोश्यारी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश अरोरा ने छात्र को सम्मानित किया साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक दीप कुमार पंत और अखिलेश मंडल को भी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की वर्तमान परिस्थितियों में छात्रों के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल में भी भविष्य की अपार संभावनाएं छिपी हुई इसलिए विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना अति आवश्यक हो जाता है। इस अवसर पर संजय आर्य, पंकज, महेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, विजेंद्र कुमार, अमित कपूर, नवीन पांडे, विरेंद्र जोशी, रंजीत राज आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments