Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने रुद्रपुर में फूंका सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला।

कांग्रेसियों ने रुद्रपुर में फूंका सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला।

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश आह्वान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। साथ ही सीएम धामी पर खनन प्रेमी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल  निर्देश पर आज असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष एवं रुद्रपुर विधानसभा के दावेदार सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता अटरिया मोड़ पर एकत्रित होकर भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही सीएम धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करने के दौरान कहा कि उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में अवैध खनन जमकर हो रहा है जिस कारण राजस्व की बहुत बड़ी क्षति पहुँच रही है। आरोप लगाया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खनन प्रेमी है जो किसी से छिपा हुआ नही है। जिससे साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी खनन प्रेमी है। जीरो टोरलेन्स का दावा सिर्फ हवा हवाई है खनन के नाम पर जमकर लूट खसोट मचा रखी है। जनता भाजपा के कुशासन तंग हो चुकी है और खनन प्रेमी सीएम धामी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पुतला दहन करने के दौरान अब्दुल, राजेश यादव, अशोक कुमार, रमेश बोरा, जयदीप गंगवार, फुरकान अहमद, नवीन पंत, राकेश कुमार, निर्मल सिंह, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments