भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मौसम के करवट बदलते ही अचानक ठण्ड का प्रकोप शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए मेयर रामपाल सिंह के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों को राहत पहुंचाई गई।
शुक्रवार रात से ही ठण्ड का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। सुबह से ही शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। जिसके चलते कड़ाके की ठण्ड और शीतल लहर को देखते हुए मेयर रामपाल सिंह ने निगम कर्मियों को तत्काल सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिये। जिस पर सुबह से ही नगर निगम कर्मियों ने शहर के कई स्थानों पर अलाव जलाकर राहत पहुंचाई।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शीत लहर के प्रकोप से राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम ने पहले ही तैयारियां की है। अलाव जलाने के इंतजामों के साथ ही रैन बसेरा में भी व्यवस्थायें चाक चौबंद की गयी है। उन्होंने कहा कि जब तक सर्दी का प्रकोप रहेगा। तब तक नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होनें कहा कि जनता के हितों को लेकर नगर निगम पूरी तरह तत्पर है।



