भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। डी.पी.एस एवं जे.पी.एस के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों की याददाश्त को बढ़ाने की बात की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात जे.पी.एस के प्रधानाचार्या द्वारा सभी उपस्थित जन सामान्य का स्वागत किया गया तथा मैमोरी पर आधारित कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला। 3 घंटे की इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता विनोद शर्मा गिनीज़ वर्ड रिकॉर्ड होल्डर इन ब्रेन साइंस ने बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के कई वैज्ञानिक तरीके बताए।
डॉ शर्मा द्वारा हॉलिस्टिक पिरामिड द्वारा सफलता के विषय में विस्तार से बताया गया। समाज में नैतिक,सामाजिक मूल्यों के ह्रास का बच्चों में क्या प्रभाव पड़ता है इस विषय पर भी डॉ शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। उन्होंने बच्चों के रीडिंग,राइटिंग, अंडरस्टैंडिंग और मेमोराइजिंग पर बात की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या ने डॉ शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ बच्चों के साथ इस ज्ञान का उपयोग करेंगे तथा उनके जीवन के सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डी.पी.एस एवं जे.पी.एस स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को आभार व्यक्त किया जोकि समय समय पर इस तरह की कार्यशाला करते है जो कि विद्यार्थियों एवं शिक्षको के लिये अत्यंत आवश्यक है |



