भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ऐसे में जिलावासियों और जिले में आने वाले लोगो को अलाव और रैन बसेरा की सुविधाओं की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिलेभर में 5 लाख रूपये का बजट का वितरित किया गया। जिसमे सभी ब्लॉकों के नगर निगम समेत ग्राम पंचायत भी शामिल है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने बताया कि तापमान में गिरावट के चलते जिले में कई जगह रैन बसेरा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में करीब 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरा में रहने वालों और अलाव के स्थानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। नेगी के मुताबिक रुद्रपुर के रैन बसेरा में 13 और काशीपुर के रैन बसेरा में सर्वाधिक 31 लोगों के ठहरने को व्यवस्था दी गई है।



