भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। व्यापार मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में फूड रजिस्ट्रेशन मेला लगाया गया। जिसमे खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से व्यापारियों को फूड लाइसेंस बनाकर वितरित किए गए। ज़िला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडेय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य ने बताया की 12 लाख सेल से कम वाले व्यापारियों को प्रतिवर्ष 100 फीस के रूप में सरकार को जमा करने होंगे । फूड लाइसेंस के लिए आधार कार्ड और एक फोटो चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों की 12 लाख से ऊपर सेल है उसके लिए जीएसटी, पैन कार्ड, आधार कार्ड ,लेटर हेड, बिजली का बिल और किरायानामा आवश्यक होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि इस मेले में पहला फूड लाइसेंस तक्ष इंटरप्राइजेज के निमीश अग्रवाल को प्रदान किया गया साथ ही यह भी बताया कि 40 से ज्यादा व्यापारियों ने लाइसेंस रजिस्ट्रेशन मेले का लाभ लिया।
ज़िला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने यह भी कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से भविष्य में भी विभाग इस तरह का जागरूकता अभियान चालता रहेगा। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा,कैलाश अग्रवाल, गुलशन बठला ,एसके छाबड़ा ,रमेश राठौर, सागर छाबड़ा,राजकुमार सीकरी आदि सहित अनेको व्यापारी मौजूद थे।



