भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पत्रकार शुभोधुती कुमार मंडल को ‘गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा ‘डॉक्टरेट इन गांधीयन फिलोसॉफी’ सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने पत्रकारिता के माध्यम से लिखने को देखते हुए उनकी काबिलियत के चलते दिया गया है। मंडल को इससे पहले भी इंडिया, इंटरनेशनल, एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अलग-अलग रिकॉर्ड्स बुक के तरफ से सर्टिफिकेट मिल चुके है।
इससे पहले शुभोधुती कुमार मंडल को साहित्य सेवा, साहित्यचार्य, काव्यधारा गौरव सम्मान, पत्रकार सचेतक, लेखक रत्न, अध्यात्मिक गौरव, बापी भट्टाचार्य मेमोरियल अवार्ड, पत्रकार शिरोमणि, भगवान श्री परशुरामजी अवार्ड एवं स्वामी श्री रामजी अवार्ड, साहित्य महारथी, प्रतिभाशाली पत्रकार, हिंदी गौरव, संपादक रत्न, विद्या वाँँचस्पति, गौरव सम्मान, एक्स्ट्राऑर्डिनरी टैलेंट अवार्ड 2019, इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2020′ उत्तराखंड आइकन अवार्ड 2021, सर्टिफिकेट मिल चुके हैं। आदि, जैसे 50 से ज्यादा स्मृति चिन्ह, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। अब मंडल को ‘गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा ‘डॉक्टरेट इन गांधीयन फिलोसॉफी’ सम्मान पत्र से सम्मानित किया।



