Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandबाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावितों की मदद को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावितों की मदद को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के लिए आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया । साथ ही आम आदमी पार्टी ने मुआवजा दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया।

महानगर अध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी थी जिससे रुद्रपुर के सभी इलाके जलमग्न हो गए घर तबाह हो गए थे । उन्होंने बताया कि सरकार ने फौरी तौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए 3800 की धनराशि देने का ऐलान किया था। नंदलाल ने बताया कि 1 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिली । उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों में राहत के तौर पर चेक वितरण किए गए जिसमें धांधली और बंदरबांट हुई है लोगों ने अपने चहेतों को सरकारी चेक दिए । नंदलाल ने बताया कि इस संदर्भ में प्रशासन से बारंबार मिलने के बावजूद भी सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन मुआवजा नहीं मिल पाया । धरना प्रदर्शन में हरपाल सिंह, चंद्रावती पार्वती रॉय, शंकर कोहली, अमर वर्मा, रामपाल लाल बनवारी लाल, अनिल सिंह, राकेश सागर,अनिल प्रजापति, सूरज, सीमा देवी, गंगा मेहरा, शारदा देवी, सुभावती देवी, सरस्वती देवी और अंजू देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments