Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandविधायक राजकुमार ठुकराल ने किया हिंदू बारात घर का निरीक्षण 

विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया हिंदू बारात घर का निरीक्षण 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रम्पुरा वार्ड नंबर 22 में 97 लाख की लागत से बन रहे हिंदू बारात घर का विधायक राजकुमार ठुकराल में निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ रुद्रपुर की विभिन्न बस्तियों में भी प्राथमिकता से विकास कार्य कराये जा रहे है। ठुकराल ने कहा कि रम्पुरा के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष बनने से लेकर दो बार विधायक बनने तक उन्होंने रम्पुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर की सबसे बड़ी नजूल भूमि की समस्या का जो संकल्प उन्होंने लिया था वह पूरा हो गया है। प्रशासन ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जल्द ही नई नजूल नीति का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जायेगा। ठुकराल ने कहा कि शहर की अन्य समस्याओ के निस्तारण के लिए भी वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रम्पुरा में बारात घर में की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी जनहित में 97 लाख रूपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण पूरा होने के बाद रम्पुरा के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान विपिन शर्मा, नत्थू लाल गुप्ता, खेता लाल पाल, रघुवर दास गुप्ता, रतनलाल पाल, शैलेंद्र कोली, हिम्मत राम कोली, दिवाकर, पार्षद रामकिशन कोली, रामसेवक कोेली,संतोष दिवाकर, कांति कोली, सुदामा कोली, अनूप देवनाथ, चंद्रपाल कोली, कमल सैनी,सत्ता, प्रेम सिंह बाल्मीकि, विशाल कोली, मुकेश कोली, मोरपाल, दिवाकर, मोंटी शर्मा, आनंद सिंह नेगी, ज्ञान सिंह, कोली, अमित कुमार, राकेश कुमार, गौरव पांडे आदि मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments