भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए शराब के गोदामों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी व नोडल अधिकारी आबकारी निगरानी टीम को दिये है। वही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया आगामी विधानसभा के सामान्य निर्वाचन के लिए व्यय लेखा अनुवीक्षण रेट लिस्ट का अंतिमीकरण होना है। उन्होने बताया इस संबंध में 24 दिसम्बर, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से बैठक आयोजित की गई है। उन्होने इस बैठक में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रतिभाग करने को कहा है।



