भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। राय सिख समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन हेतु संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष से दी जाने वाली आर्थिक सहायता की समीक्षा तथा समिति द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा चर्चा की गई। उन्होने संबंधित अधिकारी को संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष की आय बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा आर्थिक सहायता हेतु निर्धारित मानकों को सरल बनाया जाए ताकि और अधिक लोग आवेदन कर सके। उन्होने जनपद में डैम के किनारे बसे राय सिख समुदाय के लोग जिनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है, उन्हें भी पात्रता की श्रेणी में लाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से निर्धारित आय प्रमाण पत्र की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष के ब्याज को बढ़ाने के लिए उसके खाते को किसी अन्य बैंक में स्थानांतरित करने का प्रयास करे जो बैंक सीएसआर मे भी कार्य कर सके। उन्होने संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष का पेन कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होने संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष का कोष बढ़ाये जाने हेतु उद्योगपतियों से कोष में दान किये जाने के संबंध में बात किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पल्लवी बिष्ट, समिति के जगत सिंह, कृपाल सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



