Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandविधायक ने किया पीसी डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ 

विधायक ने किया पीसी डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 में स्वीकृत 825 मीटर पीसी डामर सड़क निर्माण का विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का फूूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ अन्य बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति क पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने विकास का सिलसिला जारी रखने के लिए आगामी 2022 के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आहवान किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह, राम किशन कोली, त्रिलोचन सिंह, लाल बचन सिं,ह प्रसादी लाल कोली, सतनाम सिंह, अखिल भटनागर, अजय सिंह, अंकित सिंह, विकास शर्मा, बिट्टू शर्मा, देवेश कुमार, बबलू सागर, सूरज कोली, महेन्द्र, वीर सिंह, सुखदेव सिंह, गणेश पाल, पाती राम, रामभरोसे, हरपिंदर सिंह, लवजीत सिंह, कमलादेवी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments