भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रम्पुरा में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होनंे समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आहवान किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है आज देश की जनता इस बात का अच्छी तरह समझ चुकी है। केन्द्र में पिछले छह वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम करके जनता के बीच अपनी मजबूत छवि बनायी है। वही विकास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। इस दौरान सतपाल सिंह, राम किशन कोली, त्रिलोचन सिंह, लाल बचन सिंह, प्रसादी लाल कोली, सतनाम सिंह, अऽिल भटनागर, अजय सिंह, अंकित सिंह, विकास शर्मा, बिट्टðू शर्मा, देवेश कुमार आदि मौजूद थे।
वही विधायक राजकुमार ठुकराल ने खेड़ा बस्ती में भी भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही लोगों को नई नजूल नीति के बारे में जानकारी देते हुए नीति का लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल नीति का शासनादेश जारी हो गया है। जिसका लाभ रूद्रपुर के 22 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल नीति के तहत 50 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड निःशुल्क प्रीहोल्ड कराये जायेंगे। विधायक ने कहा कि अब तक लोगों को नजूल भूमि से हटाये जाने का खतरा मंडराता था । नजूल भूमि पर प्रापर्टी होने के बाद भी लोगों को बैंक से ऋण आदि की सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब मालिकाना हक मिलने से लोगों को यह सुविधा भी मिल पायेगी। इसके अलावा विधायक ठुकराल ने बताया कि नजूल भूमि प्रीहोल्ड कराने के लिए लाभार्थी को राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, गृहकर रसीद, बिजली बिल, पट्टा प्रपत्र, रजिस्ट्री बैनामा और 9 नवम्बर 2011 से पहले का रिकार्ड आदि दस्तावेज देने होंगे। जिसके आधार पर भूखण्ड का मालिकाना हक दिया जायेगा। इस दौरान अनन्त राम पाल, राम प्रकाश गुप्ता, रीत राम, आकाश, अर्जुन, कृष्ण पाल यादव, पप्पू यादव, मिढइ्र लाल, सत्यप्रकाश शास्त्री, डा. रवि, सुभाष रस्तौगी, राम प्रसाद, कृष्ण कुमार सिंह, शंकर लाल यादव, मुकेश यादव, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।



