Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhandअवैध शराब कारोबारियों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन  

अवैध शराब कारोबारियों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन  

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन विश्वास पर अवैध शराब कारोबारियों द्वारा प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैंप थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने की मांग की गई।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है जिस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली शराब पीने से किसी व्यक्ति की मौत होती है तो पुलिस प्रशासन के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। तनेजा ने कहा कि पहले भी दो तीन बार अवैध शराब के कारोबार को बंद करने को लेकर लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिसका नतीजा यह है कि आज शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विरोध करने वालों के ऊपर प्राणघातक हमले भी हो चुके है। तनेजा ने बताया कि महानगर कांग्रेस पार्टी के महामंत्री अर्जुन विश्वास के पास क्षेत्र की महिलाएं पहुंची और कच्ची शराब की बिक्री को लेकर शिकायत की जिस पर महामंत्री अर्जुन विश्वास महिलाओं के साथ शराब कारोबारियों का विरोध करने पहुंचे जिस पर अवैध शराब के कारोबारियों ने धारदार हथियारों से अर्जुन विश्वास पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अब उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उनके सिर पर 30 टांके आए हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि 1 सप्ताह के अवैध शराब कारोबार को बंद नहीं कराए जाने पर कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, वरिष्ठ नेता हरीश बावरा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, मोहन खेड़ा, प्रीति साना, छेदालाल राठोड़, उमा सरकार, नंद शेखर गांगुली, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, महामंत्री रंजीत सिंह राणा, रामाधारी गंगवार, बाबू विश्वकर्मा राज चक्रवर्ती, बाघा विश्वास, बेबी सीकदार, उमाशंकर मंडल, राम सिंह चौहान, भरत लाल, राज मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, प्रभु यादव, अनीता विश्वास, मोनिका ढाली, रोबिन विश्वास, सहित सैकड़ों पुरूष व महिलाएं शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments