Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhandभाईचारा एकता मंच का "भाईचारा", नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

भाईचारा एकता मंच का “भाईचारा”, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच ने एकबार फिर भाईचारे का परिचय दिया है। कार्यकर्ताओं के अनुभव व मुख्य कार्यकारिणी के विचार विमर्श के बाद भाईचारा एकता मंच ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। शहर स्थित आहूजा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्ध कार्यकरिणी समिति के सदस्य राजीव चावला ने किया।

नवीन कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष रह चुके महेश गंगवार को महानगर अध्यक्ष के पद से अवमुक्त कर प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं विशाल कोली को मुख्य कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी, किरन कार्की को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, ठाकुर देवेंद्र सिंह ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष, रिंकू यादव को महिला महानगर उपाध्यक्ष, पंकज राघव को जिला महामंत्री, अमित अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष, संजय सिंह को महानगर महामंत्री, रेखा देउपा को महिला जिलाध्यक्ष, ममता श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, कविता श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष, सपना दत्ता को महिला महानगर अध्यक्ष, प्रेमवती को महिला महानगर महामंत्री, गीता को महिला महानगर कोषाध्यक्ष, अनीता को गंगापुर क्षेत्र अध्यक्ष, शीला देवी को पंतनगर नगर अध्यक्ष, सुनीता देवी को गूलरभोज अध्यक्ष, अवनी रॉय को कृष्णा कालोनी संयोजक, विजय कुमार शर्मा महानगर सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी की महिला संयोजक काजल गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क, प्रदेश सचिव अनिल जोशी, प्रदेश सचिव पंकज खर्कवाल, प्रदेश सचिव पूर्व चंद्र भट्ट, प्रदेश सदस्य राजेश अरोरा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments