Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhandशिव ने सुनी व्यापारियों की समस्या, निस्तारण का दिया आश्वासन, चाय पर...

शिव ने सुनी व्यापारियों की समस्या, निस्तारण का दिया आश्वासन, चाय पर हुई चर्चा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी कपड़ा मार्केट में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना व शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की रीढ़ है, जिससे प्रदेश सरकार को बल मिलता है। व्यापारियों की समस्या को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र हल पर मंथन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अरोरा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार व्यापारी वर्ग के साथ है, पूर्व में लगाए लॉकडाउन में भी सरकारें व्यापारियों के साथ खड़ी रहीं और उन्हें राहत देने का कार्य किया। भविष्य में भी व्यापारी वर्ग का ख्याल रखा जायेगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण भी किया जायेगा। इस दौरान कपड़ा व्यापार मंडल कोशाध्यक्ष जगदीश छाबड़ा,सरजू सिंह, अमित दाबरा, गुंजन सुखीजा, प्रेम शंकरवकोली, सुरेश गुम्बर, संचित सक्सेना, राजेश सक्सेना, राजू खुराना, साकेत अरोरा, शहनाज, राजकुमार गुप्ता , कपिल कुमार, सुनील यादव , मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments