भोंपूराम खबरी,किच्छा:- क्षेत्रिय विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र किच्छा के विभिन्न गांव में पहुंचकर जनसंपर्क कर आगामी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जनता को पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला विधानसभा क्षेत्र के नजीमाबाद पहुंचकर जनसंवाद कर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए किच्छा में स्वीकृत एम्स के लिए आगामी 30 जनवरी को हल्द्वानी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसभा में पहुंचकर प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करने के लिए जनता को आमंत्रित किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मॉडल डिग्री कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कर किच्छा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है साथ ही किच्छा में ही एम्स की स्वीकृति के बाद चिकित्सा शिक्षा के पटल पर भी किच्छा आगे बढ़ेगा। विधायक राजेश शुक्ला ने शांतिपुरी नंबर 1 में घर-घर पहुंचकर लोगों को 30 जनवरी को हल्द्वानी में आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान कैलाश जोशी, टीकम सिंह कोरंगा, शेर सिंह, चरणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अजय साहनी, कमलेश आचार्य, गुरमुख सिंह , सरोज कुमार, मनोज जोशी, अजय जोशी, पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, सुभाष यादव, बग्गा सिंह, सतपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, राजू, राजकुमार, किशोरी लाल, दीवान सिंह, तेज बहादुर, धनानंद तिवारी, विवेक पाठक, सरदार कक्का सिंह, अमरजीत सिंह, पुष्पेंद्र, नवजोत सिंह, जसवीर सिंह, जसमीत सिंह समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद थे।
राजेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र किच्छा के विभिन्न गांव में पहुंचकर जनसंपर्क कर मोदी की रैली में पहुंचने का आवाहन किया
RELATED ARTICLES



