Tuesday, March 31, 2026
HomeUttarakhandदेवभूमि के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा शासन जरूरी - भट्ट

देवभूमि के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा शासन जरूरी – भट्ट

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर – देवभूमि राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश में भाजपा शासन का होना आवश्यक है क्योंकि भाजपा ही धरातल पर विकास कार्य कराकर आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर सकती है। राज्य की जनता इसे भली-भांति समझ चुकी है। यह बात केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विकास संकल्प यात्रा के हल्द्वानी से जसपुर रवाना होने से पूर्व उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व प्रस्थान स्थल पर पहुंचने पर श्री भट्ट का प्रदेश के काबीना मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, पुष्कर सिंह काला, राजेंद्र बिष्ट, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ, गजराज बिष्ट, रेनू अधिकारी, प्रमोद तोलिया, विकास भगत, नवीन भट्ट व तरुण दत्ता सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री भट्ट ने कहा कि यह विजय संकल्प यात्रा वास्तव में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय का तिलक लगाने में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाना है और इसके लिए जी जान से मेहनत करनी है। इस दौरान काबीना मंत्री बंसीधर भगत, सुरेश भट्ट, भारत भूषण चुघ, पुष्कर काला, राजेंद्र बिष्ट, गजराज बिष्ट, रेनू अधिकारी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। विजय संकल्प यात्रा आज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर कालाढूंगी, कोटाबाग, बैल पडाव, रामनगर, पीरु मदारा व काशीपुर होते हुए सायं काल जसपुर पहुंचेगी। विजय संकल्प यात्रा का मार्ग में भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया जायेगा साथ ही अनेक स्थानों पर सभाएं भी आयोजित की जायेगी। यात्रा में प्रतिभा जोशी, कंचन उप्रेती, विजय लक्ष्मी चौहान, प्रेमा जोशी, नवीन भट्ट, कमल पांडेय, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, प्रकाश भगत व चंदन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों में सवार होकर शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments