Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत शिवपुर में सड़क निर्माण का फीता...

ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत शिवपुर में सड़क निर्माण का फीता काटकर किया शुभारम्भ

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत शिवपुर में 500 मीटर सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने विकास की प्रतिब(ता दोहराते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कोने कोने में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। भाजपा सरकार में विकास कार्य युध स्तर पर पूरे किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विजन के तहत काम किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव मे ंएक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुद्दा विहीन हो चुके हैं और जनता को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कल्पना, सरिता चैधरी, चमन सिंह, निखिल मण्डल, तापस सरकार, नित्यानंद दास, देवाशीष शील, भोला हाल्दार, दुलाल मलिक, रवि विश्वास, पुरूषोत्तम विश्वास, सपन मण्डल, विजय हाल्दार, मनोरंजन बाछाड़, विप्लव दास, सोनदीप मण्डल, संजीत मण्डल, देव कुमार ढाली, गोविंद विश्वास, प्रकाश दास, मदन राय, सुखवेद, रासमनी विश्वास, संगीता विश्वास, आरती, रीना देवी, दीपा पाण्डे, पवित्र हाल्दार, हेमंत मण्डल, विशाल मण्डल, शंकर विश्वास, दीपांकर ढाली, गोविंद नाग, कमल माझी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments