भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर विधानसभा में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दूधिया मंदिर वार्ड नंबर 17 से मोहम्मद रिजवान को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया। वार्ड में रिजवान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है और आप से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। सभा का आयोजन कर दूधिया नगर से रेशम बाड़ी होते हुए पहाड़गंज तक सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार रैली निकाली गई ।सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ गई है । उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं विधायकों और मंत्रियों को मिलते हैं वह सारी सुविधाएं आम जनता को आप की सरकार में मिलेगा । 300 यूनिट बिजली फ्री होगी । 18 वर्ष से ऊपर आयु की महिलाओं को ₹1000 प्रत्येक माह आप की सरकार देगी । शिक्षा और स्वास्थ्य बिल्कुल फ्री होगा । अरविंद केजरीवाल की तीसरी गारंटी के तहत अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर साहिब श्रद्धालुओं को फ्री में दर्शन कराया जाएगा । अरविंद केजरीवाल जी जो कहते हैं वह करते हैं। डॉ मनोज नैनवाल ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 6 माह के अंदर 100000 सरकारी नौकरी दी जाएगी तब तक ₹5000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रहे हैं जिसमें आम जनता का जीवन – यापन बदहाल हो गया है। इस मौके पर आलम, महानगर उपाध्यक्ष हरपाल सिंह , वार्ड अध्यक्ष माजिद अली, वार्ड सचिव धर्मेंद्र सिंह ,वार्ड उपाध्यक्ष सोनू, आरके पालीवाल , फरमान इत्यादि लोग मौजूद थे ।
आप का जोरदार प्रदर्शन : नंदलाल प्रसाद
RELATED ARTICLES



