भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रम्पुरा में 97.45 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का भाजपा नेता संजय ठुकराल ने शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किये जा रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। रम्पुरा में बारात घर की कमी लम्बे समय से खल रही थी। जनता की मांग पर विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से बनाया गया बारात घर जनता को समर्पित कर दिया गया है। नवनिर्मित बारात घर का लाभ रम्पुरा के हजारों लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को ध्येय मानकर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में विकास का सिलसिला आगे भी अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर विपिन शर्मा बिट्टू रामकिशन कोली पार्षद प्रमोद शर्मा नंदू बर्मन अनूप देवनाथ देवेश कुमार राज कोली राकेश पाल बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे
संजय ठुकराल ने 97.45 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का किया लोकार्पण
RELATED ARTICLES



