Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandपुलिस कर्मियों को 4600 ग्रैड पे को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त करना...

पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रैड पे को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त करना एक बड़ा धोखा- गाबा एवं ढिल्लों

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के पहले बैच को 4600 ग्रेड पे निरस्त करने के निर्णय पर कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा एवं जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लों नें कड़ा विरोध जताया है।

4600 ग्रैड पे को लेकर जबरदस्त आन्दोलन छेड़ने वाले इन दोनों युवाओं ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाते जाते उत्तराखंड पुलिस के प्रथम बैच के पुलिसकर्मियों के साथ बहुत बड़ा धोखा कर दिया है ।

कांग्रेस नेता सुशील गाबा नें कहा कि उत्तराखंड के जांबाज़ व अनुशासित पुलिसकर्मियों के प्रथम बैच को 20 वर्ष की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे मिलना था। यह उनकी सेवा शर्तों में भी शामिल था । लेकिन 2021 में 20 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों को भाजपा सरकार ने 4600 पे ग्रेड देने से इनकार कर दिया । इसके विरुद्ध चले आंदोलनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद घोषणा का ₹ 4600 का ग्रैड पे देने की घोषणा की थी, लेकिन बिल्कुल चुनाव से पहले अब 4600 ग्रैड पे की जगह केवल ₹200000 की धनराशि देकर उन्होंने अपना वादा तोड़ दिया है। यह बहुत नाजायज है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड का समाज अपने न्यायप्रिय , अनुशासित व मेहनती पुलिस कर्मियों के साथ हुए इस अन्याय को साफ तौर पर देख रहा है । यह केवल पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्याय नहीं है बल्कि यह एक संदेश भी है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा सरकार किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं है और मुख्यमंत्री तक अपनी बात से पलट सकता है तो विधायकों और मंत्रियों की बात की तो क्या बिसात है । भाजपा सरकार में हर स्तर पर जनता को धोखा देने का काम किया है हर स्तर पर सरकारी कर्मचारियों को छल रखा है और समाज के प्रत्येक वर्ग को धोखा देने का काम किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस संदर्भ में पुलिसकर्मियों के परिजनों से वार्ता कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments