Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandमहासंघ का सामूहिक सूर्य नमस्कार मकर संक्रान्ति को: मंजू राणा

महासंघ का सामूहिक सूर्य नमस्कार मकर संक्रान्ति को: मंजू राणा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सूर्योपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर भारतवर्ष के 28 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 630 से अधिक जनपदों एवं विश्व के अधिक से अधिक देशों में एक साथ-एक समय में 75 लाख लोगों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराएगा। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित कराने के लिए व्यापक स्तर पर योग में उच्च शिक्षा प्राप्त योग शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजू राणा ने बताया कि शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु ऋषियों के द्वारा किए गए योग मंथन से सूर्य नमस्कार का अविष्कार हुआ। नए वर्ष में नए संकल्प के साथ शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने तथा मानसिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भारत सहित विश्व के कई देशों में एक  साथ-एक समय में 75 लाख लोग इस योगमय कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करेंगे।

साथ ही महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी जी ने बताया कि केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री  डॉक्टर महेंद्र भाई मुंजापारा जी अपने गृह जनपद सुरेंद्रनगर से  इस 75 लाख  सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिन स्थानों पर ऑफलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है वहां स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments