Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandसिडकुल की पोलर ऑटो कंपनी बनी बेसहारों का सहारा

सिडकुल की पोलर ऑटो कंपनी बनी बेसहारों का सहारा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  पिछले 2 वर्षों से कोविड का कहर चल रहा था। कुछ माह के विश्राम के बाद फिर कोविड शुरू हो गया है ।वहीं दूसरी तरफ सर्दी का भीषण प्रकोप जारी है। ऐसे में सिडकुल स्थित पोलर ऑटो एंड इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने नई पहल की। उन्होंने कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने सामाजिक कर्तव्यो और दायित्वों का निर्वहन करते हुए वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को राहत दी और इस भीषण सर्दी से राहत देने के लिए उन्हें रजाई, गर्म चादर और स्वेटर आदि वितरित किए। एचआर रोहित शर्मा और प्रोडक्शन हेड देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की कंपनी एक और जहां रोजगार और उद्यम को लेकर सचेत है। वही अपने दायित्वों कर्तव्य और समाज सेवा के मूल्यों का भी पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण सर्दी में वृद्धाआश्रम में रह रहे बेसहारों की मदद करना सबसे बड़ा कर्तव्य है और कंपनी इन मूल्यों को कभी भी विस्मरण नहीं कर सकती। ऐसे में कंपनी हर हाल में ऐसे लोगों की मदद करेगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।इस दौरान गंगा देई , वृद्ध आश्रम के संचालक पंकज कुमार समाज सेवी रोहित मित्तल, ललित सिंह बिष्ट मोजूद थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments