भोंपूराम ख़बरी,रूद्रपुर। क्षेत्राधिकारी और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ने थाने में नियुक्त समस्त एसएसबी के जवानों और उपनिरीक्षक के द्वारा रम्पुरा, पहाड़गंज ,खेड़ा, रेशम बाड़ी, भदईपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। जिसमें आदर्श आचार संहिता का पालन कराना व सामाजिक सौहार्द पूर्ण शहर का वातावरण बनाए रखने व निर्भय होकर मतदान करने हेतु लोगों से अपील की गई।
लोगों से असामाजिक तत्वों द्वारा उन्माद फैलाने की तत्काल सूचना पुलिस को देने की भी अपील की गई।
फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ,असिस्टेंट कमांडेंट दीवान सिंह, 710 D,असिस्टेंट कमांडेंट अभ्युदय निंबा सालुंखे 710 C,कंपनी कमांडर कश्मीर सिंह, कंपनी कमांडर राज कमल मीणा, पांचवी वाहनी एसएसबी वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद कापडी, प्रभारी चौकी रम्पुरा अनिल जोशी, प्रभारी चौकी बागवाड़ा अशोक कांडपाल ,प्रभारी चौकी बाजार संदीप शर्मा, प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी प्रदीप कुमार ,उप निरीक्षक जय प्रकाश, प्रकाश राम विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार ,विजय कुमार ,अनुराग सिंह आदि जवान मौजूद रहे।
रुद्रपुर के क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च
RELATED ARTICLES



