Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhand125 वीं जयंती पर पीएम मोदी करेंगे नेताजी की प्रतिमा का अनावरण...

125 वीं जयंती पर पीएम मोदी करेंगे नेताजी की प्रतिमा का अनावरण – चुघ

spot_img

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया गेट पर ग्रेनाइट से निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का आगामी 23 जनवरी को अनावरण किया जायेगा। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि इंडिया गेट पर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करना और प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नेताजी की 125 वी जयंती पर कल 23 जनवरी को प्रतिमा का अनावरण करना देश वासियों की तरफ से नेताजी के प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के दौरान युवाओं में जोश भरा और देश वासियो के साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों को एकजुट किया। जिसकी बदौलत आज भारतवर्ष गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री चुघ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की आजादी में योगदान करने वाले सभी वीर सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं वीरांगनाओं का सदैव सम्मान करते आए हैं। उन्होंने कहा देश के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलकर स्वयं को राष्ट्र सेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने तथा विकास की ओर अग्रसर करने में हर देशवासी को प्रधानमंत्री श्री मोदी का साथ देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments