भोंपूराम ख़बरी,रूद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर के अधीन मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर उधम सिंह नगर में दिनांक 25 जनवरी मतदान 2022 मतदाता दिवस व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जनपद स्तरीय ओपन बालक बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का उद्घाटन/ समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली उधम सिंह नगर द्वारा किया गया। क्रॉस कंट्री रेस का संचालन रघुवीर सिंह सहायक प्रशिक्षक व हरीश राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर निर्मला पंत, वरुण बेलवाल, धीरज जोशी, मोहित सिंह, मोहित, सुधा जोशी, अल्पना त्यागी, मनोज सिंह, रजवंत कौर, रफी, साजिद, निशा, आमिर, लक्ष्मण, गोविंद , शालिनी, गोविंद राम ,अनिल कुमार, कुंवर राम, महेंद्र कुमार कैलाश सिंह, शशि देवी,आदि उपस्थित थे। अंत में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



