Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandठुकराल के समर्थन में आये सैकड़ों भाजपाई

ठुकराल के समर्थन में आये सैकड़ों भाजपाई

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर हो या गांव हर जगह विधायक ठुकराल को आम जनता के साथ साथ भाजपा और कांग्रेस के लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। धुंआधार प्रचार के बीच संपतपुर गांव में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज के प्रयासों से सैकड़ों लोगों ने ठुकराल के समर्थन का ऐलान कर दिया। इस दौरान आयोजित सभा में ग्रामीणों ने इस बार भारी मतों से ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

ठुकराल को समर्थन देने वालों में भाजपा रुद्रपुर ग्रामीण मंडल के महामंत्री दुलाल मलिक, उपाध्यक्ष मनोज मिस्त्री, प्रमोद बोरा, मंत्री विप्लव विश्वास, राज कुमार चौधरी, बूथ अध्यक्ष अशोक ढाली, ज्योतिष मंडल, भोला हालदर, नवीन मिस्त्री, परितोष हलदार, शिशु देव सिकदार, सुमित बासु, प्रशांत मुखर्जी, महिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सरिता चौधरी, महामंत्री शांति वाला, श्रीमती कल्पना, मंत्री महिला मोर्चा निकिता, पिंकी रानी, भानु मंडल, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती माया, सावित्री,अनीता मलिक, किसान मोर्चा के विभाग संयोजक मनीष छाबड़ा, बूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम छाबड़ा, विनोद बत्रा, तेज सिंह, ग्राम प्रधान गुरनाम सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सैनी, बिशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मीरा मलिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य,सुखदेव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित बठला,अशोक मुंजाल, बल्देव राज मुंजाल, मुकेश कुमार, शेर सिंह, जाकिर लाला, गुलशन बत्रा आदि शामिल थे।

इस दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज ने कहा कि इस बार रूद्रपुर विधानसभा का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई है। छल प्रपंच करके जनता के सच्चे सेवक की टिकट कटवाकर कुछ लोगों ने घोर अन्याय ही नहीं किया बल्कि भाजपा को भी पूरे जिले में गर्त में ले जाने का काम किया है। ऐसे लोगों ने पार्टी हाईकमान को गुमराह करके नरेंद्र मोदी के हाथों को भी कमजोर करने की कोशिश की है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलने वाला सही अर्थों में कौन है। श्री बजाज ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में सही मायने में अगर कोई विधायक प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर पूरी निष्ठा से काम कर रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ विधायक राजकुमार ठुकराल है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ देश और देशवासियों की चिंता है उसी तरह विधायक राजकुमार ठुकराल को भी अपने विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता के हितों की चिंता है। विधायक ठुकराल ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में संगठन के बड़े नेताओं की चाटुकारिता सिर्फ इसी लिए नहीं की क्यों कि उन्हें हर समय सिर्फ जनता के हितों की चिंता थी। अपनी विधानसभा से दूर वो एक पल भी नहीं होना चाहते थे। देहरादून भी अगर जाना होता है तो वह सिर्फ रूद्रपुर की जनता के काम के लिए ही वहां जाते थे। अपना ज्यादा से ज्यादा समय उन्होंने हमेशा जनता के लिए समर्पित करेन की कोशिश की। पिछले चार दशकों में नजूल भूमि का मुद्दा कोई हल नहीं करा पाया। विधायक ठुकराल अपने पहले कार्यकाल से ही पूरी शिद्दत के साथ इस मुद्दे का हल कराने के लिए लगे हुए थे जिसका परिणाम आज जनता के सामने हैं। जनता की सेवा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने की इच्छा रखने वाले विधायक का टिकट काटना सरासर नाइंसाफी है। यह न सिर्फ ठुकराल का अपमान है बल्कि रूद्रपुर की जनता का भी अपमान है। रूद्रपुर विधानसभा की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी और आने वाली 14 फरवरी को सीटी के निशान वाला बटन दबाकर एक बार फिर नया इतिहास रचेगी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments