Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandसीटी बजात्ते घूम रहे है बहरूपिये से सावधान रहे जनता, मेयर

सीटी बजात्ते घूम रहे है बहरूपिये से सावधान रहे जनता, मेयर

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने रुद्रपुर विधान सभा के लोगों को ऐसे बहरूपिये से सावधान रहने की अपील की है जो सीटी बजाता घूम रहा है। कहा कि हिन्दुओं को गाली देने वाला, महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाने वाला खुद को हिन्दू हृदय सम्राट बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे चरित्र के नेता के झांसे में मत आ जाना।

मेयर रामपाल सिंह ने राजा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि इस बहरूपिये की आडियो सभी ने सुनी है। कैसे निर्लज्जता पूर्वक हिन्दुओं पर पीएचडी करने की बात कही जा रही है। महिलाओं पर इससे ज्यादा अभद्र टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को खुद को हिन्दू हृदय सम्राट कहलाने का कोई हक है। कहा कि भाजपा ने जिसे शीर्षस्थ पदों पर आसीन रहने का मौका दिया, क्या उसकी आडियो सुनने के बाद उसे फिर से जनता से अभद्रता का मौका देना चाहिए।

मेयर ने कहा कि भाजपा ने जनभावना का ध्यान रख कर एक शिक्षित और सुलझे हुए मृदु स्वभाव के शिव अरोरा को प्रत्याशी बनाया तो उसने खुद भगवा चोला ओढ़कर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया है। जनता से कहा जा रहा है कि उनके साथ भाजपा ने अन्याय किया है, लेकिन वह पूछते हैं कि हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आने के बाद क्या उनके साथ न्याय नहीं हुआ है? मेयर ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो मदद मांगने उनके दरबार में गए और अपमानित होकर लौटे। आज हिन्दुत्व की रक्षा का दावा किया जा रहा है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि हिन्दुत्व की रक्षा भाजपा ही कर सकती है।

कहा कि आज बंगाली समाज की सांसद प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और मंत्रियों पर टिप्पणी का आडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी घिनौनी सोच का परिचायक है। भाजपा को अपनी राजनीतिक जननी बताने के बाद सिर्फ कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार बताया जा रहा है। जो लोग पार्टी के प्रति वफादार नहीं रह सके वो जनता के प्रति क्या वफादार होंगे। उन्होंने कहा कि बहरूपिये की नौटंकी से दूर रहने की आवश्यकता है।

इस दौरान किरण राठौड़, विधान राय, धीरेश गुप्ता, किशन पाल गंगवार, किशन राठौर, रामअवतार शर्मा, शिवकुमार शिबू, आनंद गुप्ता, विजय डे, सत्य पाल गंगवार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments