Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandअसम के सीएम का विवादित बयान, भाजपा ने राहुल से नहीं मांगा...

असम के सीएम का विवादित बयान, भाजपा ने राहुल से नहीं मांगा राजीव के पुत्र होने का सबूत

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि उत्तराखंड में भी जनता का मिजाज भाजपा की सरकार बनाने का दिख रहा है । असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस प्रकार से कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है वह सही नहीं है जबकि जनता विकास का मुद्दा चाहती है विकास पर काम करने वाली सरकार को चुनना चाहती है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सजा मिलना जरूरी है क्योंकि इनके मुख्यमंत्री जिस प्रकार से जुम्मे पर छुट्टी देने की बात करते हैं मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं ऐसे में जनता इन्हें एक बार सत्ता से बेदखल कर चुकी है और पूरी जिंदगी भर इन्हें सत्ता से बेदखल करना ही इनकी असली सजा बनाना चाहती है  असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है जो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है, कोरोना की वैक्सीन का प्रूफ मांगती है जबकि भाजपा ने कभी भी राहुल गांधी से उनके राजीव गांधी का बेटा होने का प्रूफ नहीं मांगा है । असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति कर राजनीति के विकास के मुद्दों से मुंह फेरना चाहती है ।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments