Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandजनता के आशीर्वाद से प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार:मीना शर्मा

जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार:मीना शर्मा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने प्रचार के अंतिम दिन जहां रोड शो में पूरी ताकत झोंकी वहीं देर शाम तक उन्होंने धुंआधार जनसंपर्क भी किया। आज सुबह से ही उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उनका मातृ शक्ति के साथ ही अन्य लोगों ने भी जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। मीना शर्मा ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुुए इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। मीना शर्मा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचारी किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी मजदूर विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर की जनता इस बार महिला विधाायक चुनकर नया इतिहास रचेगी। पूरे क्षेत्र में बदलाव की बयार बह रही है। विगत लंबे समय से क्षेत्र के विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन विकास कार्यों को तेज किया जायेगा। मीना शर्मा ने कहा कि वह जनता की सेवा के इरादे से राजनीति में आयी हैं। पूर्व में पालिकाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जनता की जो सेवा की थी उसका प्रतिफल आज उन्हें जनता के स्नेह और प्यार के रूप में मिल रहा है। जनता के भरपूर आशीर्वाद से वह जीत ओर बढ़ रही हैं। निश्चित ही इस बार रूद्रपुर की जनता ओछी राजनीति करने वालों को सबक सिखायेगी और रूद्रपुर के समग्र विकास के लिए कांग्रेस को चुनेगी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments