Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandज्योतिष के मुताबिक रुद्रपुर विधानसभा चुनाव में होने वाला है, बड़ा उलटफेर

ज्योतिष के मुताबिक रुद्रपुर विधानसभा चुनाव में होने वाला है, बड़ा उलटफेर

spot_img

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। 14 फरवरी की वोटिंग के बाद 66 वी रूद्रपुर विधानसभा में प्रत्याशियों की किस्मत पिटारे में बंद हो चुकी है। जिसका खुलासा 10 मार्च को होना है। जिसमें त्रिकोणीय मुकाबले की आशंका वोटर के साथ राजनितिक दिग्गजों को भी है। जबकि ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी के मुताबिक इस बार रुद्रपुर में विगत दस वर्षों से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की जगह जनता कांग्रेस पर भरोसा जताने वाली है। यही नही भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को दूसरे और भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के तीसरे स्थान पर रहने की आशंका ज्योतिषाचार्या द्वारा जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा साथ ही रुद्रपुर में पहली बार ऐसा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद भी रुद्रपुर से किसी भाजपा प्रत्याशी की हार देखने को मिलेगी। ज्योतिषाचार्या मंजू जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के ग्रहों की चाल सबसे मजबूत स्थिति में है हालांकि राजकुमार ठुकराल भी बेहद मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि राज्य में भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments