Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandजनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी से 5...

जनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिये जनपद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी अभी से ठोस कार्ययोजना बनाये। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पल्स पोलियो के कार्य को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की ढिलायी न करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुये पल्स पोलियों का वृहद रूप से प्रचार प्रसार करें। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की दृष्टिगत रखते हुये पोलियों बूथों पर कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अभियान को सफल बनाया जाये व पोलियों बूथों पर मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रूद्रपुर अर्बन में विगत में रिपोर्ट कम है इसमें सुधार करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में सभी अधिकारी अपनी पूर्ण तैयारी के साथ आयें। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियों खुराक से वंचित न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लाॅक स्तर पर शीघ्र बैठक कर कार्य को सफल बनाने हेतु ठोस योजना बनाना सुनिश्चित करें एवं जनपद में 2 लाख 70 हजार माताओं के मोबाईल नम्बर पर मैसेज भेजना सुनिश्चित करें ताकि बूथ पर आकर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जा सके। उन्होने सभी सीएमएस को निर्देश दिये कि जिन स्थानो पर कम वैक्सीनेशन हो रहा है उन स्थानों पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित करें के घर-घर जाकर पल्स पोलियो के लिए वैक्सीनेशन दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई है वे उन्हे भलिभांति पूर्ण करें। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इस गम्भीरता से लें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही पाई गयी तो आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्षों तक के 270382 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है एवं जनपद में 1164 फिक्स बूथ, 86 ट्रांजिट बूथ व 52 मोबाईल बूथ कुल 1302 बूथ बनाये गये है। उन्होने बताया कि इस अभियान काल में 2604 वैक्सीनेटर व 255 सुपरवाईजर लगाये गये है तथा 131264 घरों के लक्ष्य रखा गया है जिसके अन्तर्गत घर-घर भ्रमण हेतु 684, ट्रांजिट टीम 104 व मोबाईल टीम 48 अर्थात कुल 836 टीमों का गठन किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुनीता चुफाल रतूड़ी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, डाॅ0 तपन शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ0 आशुतोष पन्त, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ0 महेश चन्द्र जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, डीओ पीआरडी मोहन सिंह नगन्याल, आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments