भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के महानगर कार्यालय ट्रांजिट कैंप पर संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें संगठन के महिला दिवस पर आयोजित होने वाले 8 मार्च के नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई बैठक में पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि इस बार का नारी सम्मान समारोह पहले से और अधिक आकर्षक होगा इस बार के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को सम्मान करने का लक्ष्य भी रखा गया है संगठन के सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा गया। बैठक में कई महिलाओं ने भाईचारा एकता मंच की सदस्यता भी ली। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य कार्यकारिणी सदस्य महेश गंगवार ,जिले की महामंत्री ममता श्रीवास्तव ,महानगर की अध्यक्ष सुधा शर्मा ,महानगर सचिव विजय कुमार शर्मा, गीता देवी, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे
भाईचारा एकता मंच के महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक
RELATED ARTICLES



