भोंपूराम खबरी, काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत हुई महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम है। जानकारी के मुताबिक ग्राम परमानंद पुर थाना आईटीआई निवासी शांति देवी (45 वर्ष) पत्नी रामपाल गत शुक्रवार की शाम लगभग 4ः30 बजे घास लेकर पैदल वापस घर की ओर लौट रही थी इसी दौरान फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के एक पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। मई माह में उसके बड़ी पुत्री की शादी होने वाली है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
RELATED ARTICLES