Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandजसपुर में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के...

जसपुर में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

भोंपूराम खबरी, जसपुर। पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना उसकी पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए अपनी पत्नी और सास की पाटल से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारोपी ने इस हत्याकांड की सूचना अमरोहा निवासी बहन को दी, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डबल मर्डर की सूचना फैलते ही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुए के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरों का नजारा देखा तो हक्की-बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में निशू (35 पत्नी सोनू वर्ष) तो दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर मृतका निशू के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी वहां आ गये। जानकारी देते हुए मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी (55 वर्ष) की पाटल से वार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। हत्यारे ने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। वहीं, मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी। सोनू ने दोनों को बारी-बारी से काट डाला। दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments