भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने समस्त क्षेत्रवासियों व व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग रंगों के त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं ताकि होली जैसे पवित्र त्यौहार की सार्थकता बरकरार रहे। जुनेजा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों के लिए कार्य करता है और आगे भी व्यापारी हितों के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रंगो का त्यौहार होली मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने सभी शहर वासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर मजबूती के साथ हर वर्ग के छोटे बड़े व्यापारियों की आवाज बनता है ताकि व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है जो व्यापारियों के समर्थन से ही संभव हो सका है। उन्होंने पुनः सभी क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ,महामंत्री हरीश अरोरा व व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजकुमार सीकरी को फूलों का गुलदस्ता सौपकर मालाए पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र तनेजा ,महामंत्रीअमित आर्य ,कोषाध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रेम अरोरा ,प्रवीण सरीन,जगदीश अरोरा ,विजय आहूजा, प्रवीण आहूजा ,अजीत सिंह ,मनीष बांगा विक्की सिडाना, पुनीत आनंद आदि मौजूद थे।।
आपसी प्रेम और सोहार्द से मनाएं होली का पर्व,संजय जुनेजा
RELATED ARTICLES



