भोंपूराम खबरी। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल स्क्रैम 411 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹2.03 लाख से शुरू होकर ₹2.08 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। स्क्रैम 411 कंपनी की Himalayan का ही किफायती वर्जन है। Royal Enfield Scram 411 का सीधा मुकाबला Yezdi Scrambler और Honda CB350RS जैसी बाइक्स के साथ रहेगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें एक राउंडिश ओल्ड स्कूल हेडलैंप, पूरी तरह से डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटों के साथ एर्गोनोमिक डिज़ाइन, एलईडी टेललाइट दी गई हैं। स्क्रैम 411 को हिमालयन से किफायती बनाने के लिए इसमें नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल, छोटे फ्रंट व्हील और बेसिक बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, ब्लू, ग्रेफाइट रेड और येलो समेत कई कलर ऑप्शन में लाया गया है।
रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की जबरदस्त मोटरसाइकिल
RELATED ARTICLES



