Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandविधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ

विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ

spot_img

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल जनरल ले0 सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने सोमवार को प्रातः 10 बजे बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।

जिसके बाद उत्तराखंड में पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को सोमवार को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर ने सुबह 11 बजे उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की। सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने से पहले और उसके बाद उन्होने प्रोटेम स्पीकर श्री भगत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। विदित हो कि उत्तराखण्ड की पांचवीं विधानसभा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 70

सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments