Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसौरभ बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र का मान सम्मान दूसरी बार...

सौरभ बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र का मान सम्मान दूसरी बार बढ़ाया

spot_img

भोंपूराम खबरी,।सितारगंज। विधानसभा क्षेत्र का बहुगुणा परिवार ने राजनीति के इतिहास में दूसरी बार मान सम्मान बढ़ाया है। वर्ष 2012 में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर क्षेत्र का नाम अंकित कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2022 में विधायक सौरभ बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र का मान सम्मान दूसरी बार बढ़ाया है। सौरभ बहुगुणा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सितारगंजवासियो के साथ ही राज्यवासी बधाइयां दे रहे हैं।

राजनीति के इतिहास में बहुगुणा परिवार के सितारगंज आने के बाद क्षेत्र का मान सम्मान दूसरी बढ़ सका है। इससे पहले भी अन्य दलों के कई जनप्रतिनिधि चुने गए थे। लेकिन वर्ष 2012 में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के सितारगंज में उप चुनाव लड़ने के बाद क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर उभर गया था। सीएम रहते विजय बहुगुणा ने क्षेत्रीय विकास को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं की। उसके बाद वर्ष 2022 में दूसरी बार पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के विधायक पुत्र सौरभ बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा गया है। सितारगंज क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सितारगंज के लोग देहरादून पहुंच कर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बधाइयां दे रहे हैं। बधाई देने वालों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खतीब अहमद, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, सभासद रवि रस्तोगी, छात्र नेता परवेज पटौदी, राज्य आंदोलनकारी अबरार अहमद पटौदी, छात्र नेता गुलफाम अहमद, जाहिद मलिक, आजम मलिक, जियाउल हक मलिक, शाहिद खान, भाजपा युवा नेता यूनुस शेख, भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, फारुख अल्वी, आमिर अल्वी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments