भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट्स 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 80 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 89.07 रुपये में बिक रहा है। मालूम हो कि पिछले साल नवंबर महीने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे. इसके बाद पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई. दो दिन तक कीमत बढ़ने के बाद तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. अब चौथे दिन तीसरी बार तेल के दाम फिर से 80 पैसे बढ़ गए हैं।
फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
RELATED ARTICLES



