Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चौकी आदर्श कालोनी क्षेत्र शांति विहार में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत में लगे पंखे में दुपट्टा बांध लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना के समय पति घर पर नहीं था। वह ड्यूटी पर गया था। कालागढ़ निवासी संदीप सिंह उर्फ गोल्डी का विवाह दो साल पहले 30 वर्षीय प्रीत कौर से हुई थी। संदीप सिंह सितारगंज के सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है और रुद्रपुर के शांति विहार कालोनी में पत्नी के साथ एक माह से किराए में दूसरी मंजिल पर रहता है। शनिवार सुबह वह फैक्ट्री चला गया। जबकि घर में उसकी पत्नी प्रीत कौर ही अकेली थी। इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे की छत पर लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा लगा लटक गई। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र प्रताप सिंह, महिला एसआई राखी धोनी आदि पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मकान स्वामी अरूण कुमार की पत्नी वहां पहुंची तो वह फंदे से लटकी मिली। शाेर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। शव को नीचे उतारा। साथ ही घटना की जानकारी मृतका के पति संदीप सिंह और उसके भाई को दी। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया किएसडीएम को सूचना दी गई है। उनकी ही मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया जाएगा। कारण अज्ञात है। पति के आने के बाद ही कारणों की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के मुताबिक शुक्रवार की रात प्रीति की तबीयत खराब हो गई थी। रात को ही अस्पताल में दिखा कर लाये। प्रीती का भाई भी आया था,वह वापस चला गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments