भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक /अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस उपाधीक्षक पन्तनगर (नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0) जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में प्रभारी एण्टी यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा लगातार अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिलने पर कि स्पा सैण्टर (गैलेक्सी) रुद्रपुर में मसाज के नाम पर संचालक व मालिक द्वारा मिलकर बाहरी राज्यों से युवतियों को अपने पास रखकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। जहां आये दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। जिसके कारण स्थानीय युवाओं में गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस सूचना पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार को शीघ्र अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम द्वारा बिना विलम्ब के छापामारी की गई तो स्पा सेण्टर गैलेक्सी में संचालिका व मालिक द्वारा मसाज कराये जाने की आड़ में अनैतिक कार्य किया जाना पाया गया मौके पर कई अनियमितताओं के अतिरिक्त आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मौके पर स्पा सेण्टर में कार्यरत युवतियों के पास कोई थैरेपी व मसाज करने सम्बन्धी कोई प्रमाण पत्र भी नही पाये गये। युवतियों द्वारा बताया गया कि स्पा सेण्टर का मालिक व संचालिका द्वारा उनसे मसाज कराने के नाम पर अनैतिक धन्धा कराया जाता है। मना करने पर स्पा सेण्टर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिस कारण गरीबी व बेरोजगारी के कारण मजबूरीवश इस धन्धे को कर रहे है । युवतियां हरियाणा, फरीदाबाद व दिल्ली राज्य की होनी पायी गयी। मौके पर स्पा सेण्टर के मालिक व संचालिका द्वारा युवतियों से इस प्रकार अनैतिक कार्य कराये जाने व अनियमितता पाये जाने पर मालिक व संचालिका दोनों को गिरफ्तार कर थाना ट्रांजिट कैम्प में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़
RELATED ARTICLES



