Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandमौसम विभाग ने 21,22 अप्रैल को उत्तराखण्ड में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 21,22 अप्रैल को उत्तराखण्ड में जताई बारिश की संभावना

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ों में भी अब तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। बारिश नहीं होने के चलते लगातार तापमान में बहुत तेज हो रही है तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। 2 दिन पहले पहाड़ों पर हुए हल्की बरसात ने उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ था।

ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने 21 एवं 22 अप्रैल को उत्तराखंड में तेज हवा अंधड़ के साथ बरसात होने की संभावना जताई है इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि ने बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को झुलसती हुई गर्मी से राहत मिलेगी।गर्मी से लोग बेहाल हैं मैदानी क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को जीना मुहाल कर दिया है ऐसे में लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, नैनीताल मसूरी अल्मोड़ा सहित कई पहाड़ी जनपद में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने, देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर के अलावा कई अन्य जनपदों में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments