भोंपूराम खबरी। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है , उत्तराखंड में वीर अधिकतम तापमान पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है राज्य के मैदानी इलाकों में तेज लू का प्रकोप जारी है यहां कोई राहत नहीं मिलने के बावजूद राज्य के पांच पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओले/बिजली गिरने की संभावना को लेकर चेतावनी भी जारी की है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बारिश होने की संभावना है जबकि शेष जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी।
उत्तराखंड के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश
RELATED ARTICLES



